सोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायतासोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायता

सोनभद्र: शिक्षा मित्रों ने विधायक डॉ. अनिल मौर्य को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री का जताया आभार

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की सौगात पर खुशी का माहौल; घोरावल विधायक को गुलाल लगाकर दी होली की बधाई

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, March 2, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ| ​घोरावल विकासखंड के अंतर्गत औराही (भगवास) स्थित विधायक आवास पर आज आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षा मित्रों के हित में लिए गए निर्णयों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रांतीय अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह कुशवाहा के आह्वान पर प्रदेशव्यापी ‘आभार कार्यक्रम’ के तहत शिक्षा मित्रों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य को बुके भेंट किया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की।

प्रमुख बिंदु एवं चर्चा:

  • मुख्यमंत्री का धन्यवाद: शिक्षा मित्रों ने मानदेय में वृद्धि, कैशलेस इलाज की सुविधा और स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार की सराहना की। इसे शिक्षा मित्रों के परिवारों के लिए “होली का बड़ा तोहफा” बताया गया।
  • अतिरिक्त्त माँगें: संगठन के जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान के नेतृत्व में विधायक को एक मांग पत्र भी सौंपा गया, जिसमें सेवा नियमावली, चिकित्सीय अवकाश, सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने और शीतकालीन/ग्रीष्मकालीन अवकाश का मानदेय भुगतान जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
  • विधायक का आश्वासन: डॉ. अनिल मौर्य ने शिक्षा मित्रों को आश्वस्त करते हुए कहा, “आप सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएं और पठन-पाठन में जुटे रहें। आपकी शेष समस्याओं पर भी मुख्यमंत्री जी से वार्ता कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।”

चुनावी बिगुल और होली की बधाई:

आभार प्रकट करने के साथ ही शिक्षा मित्रों ने विधायक डॉ. मौर्य को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान ने आगामी 2027 चुनाव में विधायक को पुनः भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।

उपस्थिति:

इस अवसर पर अनुज कुमार सिंह, राम रक्षा सिंह, रामेश्वर सोनी, मन्नूलाल, सियाराम, ओमप्रकाश, श्याम सुंदर भारती, गीता देवी, सुषमा झा, पूनम पटेल, संजय चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं शिक्षा मित्र साथी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले