हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम - खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेकहाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम - खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक

सोनभद्र: होली और ईद को लेकर पुलिस ‘हाई-अलर्ट’ पर, DJ संचालकों को सख्त हिदायत

जनपद के समस्त थानों पर पीस कमेटी की बैठक; हुड़दंग और भड़काऊ पोस्ट पर ज़ीरो टॉलरेंस

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, March 1, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): आगामी होली और ईद के त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पूरे जनपद में ‘हाई-अलर्ट’ घोषित किया गया है। आज जिले के सभी थानों और चौकियों पर पीस कमेटी के साथ-साथ DJ संचालकों की विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक के मुख्य कड़े निर्देश:

  • DJ संचालकों हेतु नियम: सभी संचालकों को ध्वनि प्रदूषण के मानकों और निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। बिना प्रशासनिक अनुमति के DJ बजाने या नियमों के उल्लंघन पर कठोर वैधानिक कार्यवाही और जब्ती की चेतावनी दी गई है।
  • अफवाहों पर रोक: सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट या संदेश फैलाने वालों पर पुलिस की साइबर सेल पैनी नजर रख रही है।
  • जनसंवाद: पीस कमेटी की बैठकों में प्रबुद्ध नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।
  • हुड़दंगियों पर नकेल: शराब पीकर उत्पात मचाने या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के विरुद्ध पुलिस को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले