हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा - जिलाधिकारी सरनीत कौर की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न - पानी टंकी की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की दर्दनाक हत्या - विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर ठाकुरगंज में सम्मेलन - यूरोप की छाती पर चढ़कर जयशंकर ने कही ऐसी बात, फिनलैंड भी बोला- भारत ने सही कियाहत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा - जिलाधिकारी सरनीत कौर की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न - पानी टंकी की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की दर्दनाक हत्या - विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर ठाकुरगंज में सम्मेलन - यूरोप की छाती पर चढ़कर जयशंकर ने कही ऐसी बात, फिनलैंड भी बोला- भारत ने सही किया

​सोनभद्र पुलिस का गौ-तस्करों पर कड़ा प्रहार, बिहार के 3 शातिर अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रामपुर बरकोनिया पुलिस की बड़ी सफलता: वांछित अभियुक्तों को जुड़ैना तिराहा से दबोचा, भेजा जेल

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, March 1, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): जनपद में गौ-तस्करी और संगठित अपराध के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन वांछित अंतर्राज्यीय गौ-तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तारी का विवरण:

  • क्षेत्र: ग्राम रामपुर का जुड़ैना तिराहा।
  • गिरफ्तार अभियुक्त: 1. देव कुमार राम (कैमूर, बिहार) 2. जितेन्द्र कुमार यादव (कैमूर, बिहार) 3. दीपक उर्फ चिन्टू सिंह (कैमूर, बिहार)
  • अपराधिक इतिहास: गिरफ्तार तस्करों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मुख्य रूप से देव कुमार राम पर पन्नूगंज और दीपक पर चन्दौली के नौगढ़ थाने में पहले से गौ-हत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव के नेतृत्व में उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, रामनिवास यादव और उनकी टीम ने घेराबंदी कर इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि जनपद में गौ-तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए इस तरह की कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले