एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहरामएम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम

​लहू से ललाट पर हिंदुस्तान लिख देना: प्रभात सिंह चंदेल

करारी में चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर सांस्कृतिक व काव्य गोष्ठी का आयोजन

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 27, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में शुक्रवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी कमलेश खांबे द्वारा ध्वजारोहण और शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपदान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने आजाद के व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला।

देशभक्ति कविताओं से गूंजा शहीद स्थल

आयोजन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का जोश भर दिया:

  • प्रभात सिंह चंदेल: “लहू से ललाट पर हिंदुस्तान लिख देना” पंक्तियों से ओज बिखेरा।
  • शिवदास (चंदौली): “लहर रहा है गगनांगन में हिंदुस्तानी शान, तिरंगा पर हो जा कुरबान” सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।
  • सुधाकर पांडेय ‘स्वदेश प्रेम’: “जनाजा जब मेरा निकले वतन के वास्ते निकले” के जरिए वतन को नमन किया।
  • अशोक तिवारी: शानदार गजल और शायरी के साथ कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सोन संगीत फाउंडेशन के सुशील मिश्रा और धर्मेश चौहान ने देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया, वहीं दिलीप सिंह दीपक ने व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए गीत प्रस्तुत किए। जयराम सोनी और सुनील चौचक की हास्य कविताओं ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। संयोजक प्रदुम्न त्रिपाठी ने आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र वंदना की।

​इस अवसर पर रामयश त्रिपाठी, पुरुषोत्तम कुशवाहा, फारुख अली हाश्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चे मौजूद रहे। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, पगड़ी और लेखनी देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले