​सोनभद्र: एएसपी मुख्यालय ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी, सुरक्षा उपकरणों की जाँची धार - ​सोनभद्र: इबादत और मगफिरत का महीना है रमजान, गुनाहों से तौबा करें — कारी अमान रज़ा खान - दुर्गा मंदिर से घण्टा चोरी , पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा - परिवार रजिस्टर फर्जीवाड़े में सचिव मोहम्मद अफजल पर BNS व लोक सेवा गारंटी अधिनियम की धारा 4 का आरोप, कार्रवाई न हुई तो आंदोलन - ​सोनभद्र: वृद्धाश्रम में वृद्ध की आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू, 5 मार्च तक दर्ज करा सकेंगे बयान​सोनभद्र: एएसपी मुख्यालय ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी, सुरक्षा उपकरणों की जाँची धार - ​सोनभद्र: इबादत और मगफिरत का महीना है रमजान, गुनाहों से तौबा करें — कारी अमान रज़ा खान - दुर्गा मंदिर से घण्टा चोरी , पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा - परिवार रजिस्टर फर्जीवाड़े में सचिव मोहम्मद अफजल पर BNS व लोक सेवा गारंटी अधिनियम की धारा 4 का आरोप, कार्रवाई न हुई तो आंदोलन - ​सोनभद्र: वृद्धाश्रम में वृद्ध की आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू, 5 मार्च तक दर्ज करा सकेंगे बयान

​सोनभद्र: एएसपी मुख्यालय ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी, सुरक्षा उपकरणों की जाँची धार

शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ता की परख: एएसपी ने जवानों से लगवाई दौड़।

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, February 24, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिस बल की शारीरिक व मानसिक सुदृढ़ता परखने के लिए जवानों से दौड़ लगवाई। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस महकमे में अनुशासन और तत्परता को बनाए रखना रहा।

दौड़ और ड्रिल से जाँची जवानों की मुस्तैदी

​परेड ग्राउंड में एएसपी मुख्यालय ने टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल का शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना जनसेवा के लिए अनिवार्य है। अनुशासन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यूपी-112 और दंगा नियंत्रण उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण

​महोदय ने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों और उनमें मौजूद सुरक्षा संसाधनों की गहन चेकिंग की। तैनात पुलिसकर्मियों से उपकरणों के संचालन के बारे में जानकारी ली और उनकी कार्यशीलता को खुद परखा। उन्होंने निर्देश दिया कि आपातकालीन स्थिति में सभी संसाधन तत्काल प्रभावी होने चाहिए।

साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव पर जोर

​क्वार्टर गार्द पर सलामी लेने के बाद एएसपी ने स्टोर, परिवहन शाखा, मेस और पुलिस बैरक का भी जायजा लिया। उन्होंने मेस में खाने की गुणवत्ता और परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। गार्द रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों के सही ढंग से रखरखाव के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले