चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

सोनभद्र: बीच सड़क पर स्टंट और हुड़दंग करने वाले तीन रीलबाज गिरफ्तार, गाड़ी सीज

ओबरा पुलिस की देर रात बड़ी कार्रवाई; शराब पीकर गाली-गलौज और तेज म्यूजिक बजाने पर सूरज, अभि और आकाश पहुंचे जेल

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 23, 2026

ओबरा, सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): सड़कों पर स्टंट कर रील बनाने और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार की देर रात थाना ओबरा पुलिस ने वाहन में तेज आवाज में गाना बजाने, शराब पीकर राहगीरों से अभद्रता करने और खतरनाक स्टंट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई की मुख्य बातें:

  • अभियुक्तों की पहचान: सूरज कुमार भारती (बिल्ली मारकुण्डी), अभि उर्फ राजीव (गजराज नगर) और आकाश भारती (मोतीचन्द्र चौराहा) को पुलिस ने दबोचा।
  • क्या था मामला: आरोपी गाड़ी संख्या UP 64 R 6261 से सड़क पर हुड़दंग मचा रहे थे और सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे। मना करने पर राहगीरों से गाली-गलौज और आपस में झगड़ा कर रहे थे।
  • कानूनी एक्शन: पुलिस ने वाहन को MV Act की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। वहीं, तीनों आरोपियों को BNSS की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस टीम: चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह, उ०नि० रामसिंह यादव और उनकी टीम ने इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़क पर स्टंट और आम जनता को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले