गुयाना के उपराष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की - नरेन्द्र मोदी ने बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में बाफ्टा जीतने पर फिल्म बूंग की टीम को बधाई दी, इसे मणिपुर और राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बताया - सोनभद्र: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई; गिट्टी लदा वाहन पकड़ने के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार - सोनभद्र: बीच सड़क पर स्टंट और हुड़दंग करने वाले तीन रीलबाज गिरफ्तार, गाड़ी सीज - सोनभद्र पुलिस का साइबर प्रहार: पिपरी पुलिस ने जालसाजों के चंगुल से वापस कराए ₹31,000गुयाना के उपराष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की - नरेन्द्र मोदी ने बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में बाफ्टा जीतने पर फिल्म बूंग की टीम को बधाई दी, इसे मणिपुर और राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बताया - सोनभद्र: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई; गिट्टी लदा वाहन पकड़ने के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार - सोनभद्र: बीच सड़क पर स्टंट और हुड़दंग करने वाले तीन रीलबाज गिरफ्तार, गाड़ी सीज - सोनभद्र पुलिस का साइबर प्रहार: पिपरी पुलिस ने जालसाजों के चंगुल से वापस कराए ₹31,000

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन अध्यक्ष व महामंत्री समेत 9 प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे

सोनभद्र में वकीलों की चुनावी सरगर्मी तेज; 24 फरवरी को नामांकन और पर्चा बिक्री का आखिरी दिन

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 23, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र): डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (DBA) सोनभद्र के वार्षिक चुनाव (सत्र 2025-26) का बिगुल बज चुका है। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कचहरी परिसर में भारी गहमागहमी रही। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट के मुताबिक, पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 9 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र लिए।

इन दिग्गजों ने दावेदारी के लिए लिया पर्चा:

​मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले दिन प्रमुख पदों पर निम्नलिखित अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र खरीदे:

  • अध्यक्ष पद: सत्यप्रकाश सिंह एडवोकेट
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद: बिंदु यादव एडवोकेट
  • महामंत्री पद: राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट
  • उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर): चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट
  • उपाध्यक्ष (10 वर्ष से नीचे): आशुतोष देव पांडेय एडवोकेट
  • कार्यकारिणी सदस्य (कनिष्ठ): चंद्रकला गिरी, सुमन, मार्तंड प्रताप सिंह और रमन कुमार एडवोकेट।

कल है नामांकन का महत्वपूर्ण दिन

​चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 24 फरवरी (मंगलवार) को नामांकन पत्र विक्रय की अंतिम तिथि है। इसी दिन प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल भी कर सकेंगे। पर्चा लेने की प्रक्रिया शुरू होते ही प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ चैम्बर-दर-चैम्बर जाकर वकील मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है, जिससे चुनावी पारा चढ़ गया है।

निर्वाचन टीम की सक्रियता

​चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी के साथ प्रदीप कुमार मौर्य, पवन कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, शांति वर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह कुशवाहा व राजकुमार सिंह पटेल मुस्तैद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले