चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

सोनभद्र: मांची पुलिस ने दो शराब तस्करों को दबोचा, 140 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

उर्स मेले के मद्देनजर चेकिंग के दौरान मिली सफलता; तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 22, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बांकी उर्स मेले के दृष्टिगत की जा रही चेकिंग के दौरान दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 140.760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

शनिवार को प्रभारी निरीक्षक भैया एस.पी. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मांची मोड़ तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खलियारी की ओर से दो बाइकों पर सवार होकर आ रहे युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस बल ने घेराबंदी कर सुअरसोत खुर्द निवासी देवव्रत जायसवाल (25) और कपिल जायसवाल (18) को पकड़ लिया।

आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक अपाचे और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ मांची थाने में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले