सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियानसोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियान

सोनभद्र: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी

चुनाव कार्यक्रम घोषित: 23 फरवरी से नामांकन, 9 मार्च को मतदान और उसी दिन आएंगे नतीजे

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 20, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025-26 के चुनाव हेतु सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। उनके सहयोग के लिए सुरेश सिंह कुशवाहा और राजकुमार सिंह पटेल को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

चुनाव की समय-सारणी (शेड्यूल):

  • नामांकन प्रक्रिया: नामांकन प्रपत्रों का वितरण और दाखिला 23 व 24 फरवरी 2026 को होगा।
  • जांच व निस्तारण: नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निस्तारण 25 फरवरी को किया जाएगा।
  • नाम वापसी: नामांकन वापसी और उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 26 फरवरी को होगा।
  • मतदान व मतगणना: 09 मार्च 2026 को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जाएगी और एल्डर कमेटी द्वारा शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

पारदर्शिता पर जोर:

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाएगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीवन सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्यामबिहारी यादव, महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह मौर्य सहित एल्डर कमेटी के सदस्य और कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले