नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - आरक्षण के मुद्दे पर 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालेगी VIP, मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना..... - गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाजनाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - आरक्षण के मुद्दे पर 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालेगी VIP, मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना..... - गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज

सोनभद्र: विकास कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, बोले- लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई

CM डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और IGRS शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, February 18, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): ​कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने नवीन व्यवस्था के तहत सी.एम. डैशबोर्ड के माध्यम से जनपद के विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के प्रमुख बिंदु:

  • स्वरोजगार पर जोर: जिलाधिकारी ने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना’ की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त उद्योग और एल.डी.एम. को निर्देशित किया कि लाभार्थियों की पत्रावलियों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें।
  • शिकायत निवारण (IGRS): जन शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता की कमी और ‘असंतुष्ट फीडबैक’ मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।
  • जन कल्याणकारी योजनाएं: विकास कार्यों और लाभार्थीपरक योजनाओं की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए ताकि आम जनमानस को समय पर लाभ मिल सके।

उपस्थिति:

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह सहित शिक्षा, समाज कल्याण, पंचायत राज और अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले