चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

आवास योजना में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: वसूली करने वालों पर दर्ज होगी FIR

डीएम सोनभद्र ने दी सख्त चेतावनी, आवास निर्माण में देरी पर सचिवों के वेतन रोकने के निर्देश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, February 17, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ| जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आज विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना और आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डीएम ने कड़े लहजे में कहा कि शासन की योजनाओं में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बिचौलियों पर होगी सीधी कार्रवाई:

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि कोई भी बिचौलिया लाभार्थियों से आवास के नाम पर पैसों की मांग करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जेल भेजा जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों को आवास निर्माण समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

लापरवाह सचिवों पर गाज:

समीक्षा के दौरान आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने और उनका वेतन रोकने के आदेश दिए। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य को प्राथमिकता पर रखते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य में तेजी लाने को कहा।

​इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सीएमओ डॉ. पंकज राय, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह और डीपीआरओ नामित शरण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले