'ऑपरेशन कनविक्शन' की बड़ी जीत: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 20 वर्ष की सजा - अप्राकृतिक दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कठोर कैद, कोर्ट ने लगाया 35 हजार का जुर्माना - होली, रमजान और बोर्ड परीक्षा को लेकर पुलिस सख्त: आईजी विंध्याचल परिक्षेत्र ने की समीक्षा - वेतन से एकमुश्त के बजाय किस्तों में काटें टीडीएस: जिलाधिकारी - आवास योजना में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: वसूली करने वालों पर दर्ज होगी FIR'ऑपरेशन कनविक्शन' की बड़ी जीत: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 20 वर्ष की सजा - अप्राकृतिक दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कठोर कैद, कोर्ट ने लगाया 35 हजार का जुर्माना - होली, रमजान और बोर्ड परीक्षा को लेकर पुलिस सख्त: आईजी विंध्याचल परिक्षेत्र ने की समीक्षा - वेतन से एकमुश्त के बजाय किस्तों में काटें टीडीएस: जिलाधिकारी - आवास योजना में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: वसूली करने वालों पर दर्ज होगी FIR

सात वार्डो में पांच हजार से ज्यादा कुत्तों को लगी वैक्सीन

महानगर में नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, February 17, 2026

More than five thousand dogs in seven wards were vaccinated.

सहारनपुर। नगर निगम के पशु कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत महानगर में चलाये जा रहे एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान को प्रथम चरण में जबरदस्त सफलता मिली है। अभियान के अंतर्गत शुरुआती 30 दिनों में शहर के 7 प्रमुख वार्डों को कवर करते हुए 5 हजार 347 कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अभियान की शुरुआत गत 9 जनवरी को महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि द्वारा वार्ड 40 से की गयी थी।

निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय रेबीज नियत्रंण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य 2030 तक भारत को रेबीज मुक्त बनाना और रेेबीज के कारण कुत्तों से होने वाली मौतों को शून्य पर लाना है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर प्रदेश का पहला महानगर है जहां राष्ट्रीय रेबीज नियत्रंण कार्यक्रम के अंतर्गत एंटी रेबीज वैक्सीनेशन की शुरुआत पांच टीमों के साथ युद्ध स्तर पर की गयी है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि के दिशा निर्देशन में 9 जनवरी से महानगर में शुरु किये गए एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत शुरुआती 30 दिन के भीतर वार्ड संख्या 40, 23, 24, 28, 32, 07 और 12 में टीकाकरण का कार्य पूर्ण करते हुए 5 हजार 347 कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पहचान के लिए वैक्सीनेशन के बाद कुत्तों को विष रहित कलर मार्क लगाकर छोडा़ जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान की अपार सफलता को देखते हुए उम्मीद है कि तय समय सीमा के अंतर्गत नगर निगम अपना लक्ष्य पूरा कर लेगा। सहारनपुर के सभी 70 वार्डों को 300 दिनों के भीतर कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम द्वारा अब तक लगभग 25 हजार 134 कुत्तों की नसबंदी भी की गयी है। नसबंदी के दौरान कुत्तों में एंटी रेबीज वैकसीनेशन भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिन कुत्तों में नसंबंदी के दौरान वैक्सीनेशन किया गया था उन्हें भी बूस्टर डोज दिया जा रहा है।

डॉॅ. मिश्रा ने बताया कि वैक्सीनेशन कार्य संबंधित वार्ड के पार्षद के सहयोग से वार्ड-वार चलाया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम की ओर से सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे पशु कल्याण टीमों का सहयोग करें ताकि सहारनपुर को सुरक्षित और प्रदेश का पहला रेबीज मुक्त शहर बनाया जा सकें।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले