नरेन्द्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 के उद्घाटन समारोह की मुख्य बातें साझा कीं - महिला स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल: गौडियम आईवीएफ 20 फरवरी को लाएगा पब्लिक इश्यू - डेटा सेंटर और एआई की बढ़ती मांग के बीच क्लीनमैक्स की बाजार में एंट्री - रामपुर ट्रेनिंग के लिए जाते समय परिवार व ग्राम वासियों ने किया जोरदार स्वागत। - ​सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं होली: क्षेत्राधिकारी नगरनरेन्द्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 के उद्घाटन समारोह की मुख्य बातें साझा कीं - महिला स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल: गौडियम आईवीएफ 20 फरवरी को लाएगा पब्लिक इश्यू - डेटा सेंटर और एआई की बढ़ती मांग के बीच क्लीनमैक्स की बाजार में एंट्री - रामपुर ट्रेनिंग के लिए जाते समय परिवार व ग्राम वासियों ने किया जोरदार स्वागत। - ​सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं होली: क्षेत्राधिकारी नगर

रामपुर ट्रेनिंग के लिए जाते समय परिवार व ग्राम वासियों ने किया जोरदार स्वागत।

सीआरपीएफ में चयन होने पर मनाई खुशी

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, February 17, 2026

पूरनपुर/पीलीभीत। बीते दिन पूर्व जब रिजल्ट घोषित हुआ तो गांव के पास पड़ोस व शुभचिंतकों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी सोनल कुमार पुत्र सत्यपाल राठौर जहां बचपन से ही एक कक्षा से 10 कक्षा तक घुंघचाई सरस्वती शिशु मंदिर से पढ़ाई पूर्ण की। पढ़ाई का कार्य गांव में रहकर बड़ी कठिनाइयों और बिषम परिस्थितियों में पूर्ण किया‌। वहीं 12 वीं की पढ़ाई पंचम दास इंटर कॉलेज पूरनपुर तथा ग्रेजुएशन बरेली कॉलेज बरेली से पूर्ण किया। उसके बाद कड़ी मेहनत और लगन ने सोनल को और मजबूत बना दिया। जहां उत्तर प्रदेश 2021 से 2025 तक कंप्टीशन एग्जाम की तैयारी की और 2026 के जनवरी माह में 4 वर्ष 6 माह तक कंप्टीशन एग्जाम की तैयारी के बाद 15 जनवरी 2026 को SSC GD से CRPF में सलेक्शन होने का जब रिजल्ट घोषित हुआ तो परिजनों व शुभचिंतकों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं गांव व पास पड़ोस से क्षेत्रीय लोग सोनल के घर पहुंचकर उनको शुभकामनाएं व बधाई दे रहे हैं। वहीं सोनल के पिता सत्यपाल राठौर व उनकी माता तेजवती ने अपने पुत्र सोनल को आशीर्वाद देकर रामपुर ट्रेनिंग के लिए रवाना किया। वहीं गांव क्षेत्र में के शुभचिंतक सोनल व उनके माता पिता को बधाई व शुभकामनाएं देने लोग पहुंच रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले