अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

​सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं होली: क्षेत्राधिकारी नगर

रॉबर्ट्सगंज थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, February 17, 2026

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, अमान खान ब्यूरो चीफ| आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज रॉबर्ट्सगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में हुई इस बैठक में विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और उत्सव आयोजकों ने हिस्सा लिया।

​अफवाहों से रहें सावधान: बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि होली का पर्व आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया।

​सुरक्षा और नियमों का पालन: पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं:

  • ​जुलूस मार्ग: रूट का निर्धारण पहले से तय नियमों के अनुसार होगा।
  • ​डीजे और ध्वनि यंत्र: ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित समयावधि और मानक के भीतर ही करना होगा।
  • ​सतर्कता: मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की विशेष गश्त और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जाएगी।
  • ​महिला सुरक्षा: पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ महिला सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

​उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की। बैठक में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले