चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

​सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर फ्रॉड के पैसे पीड़ित को वापस दिलाए

थाना पिपरी और साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से विवेक कुमार सिंह के ₹10,500 खाते में लौटे

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, February 17, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)| जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में कार्य करते हुए थाना पिपरी और साइबर टीम ने एक पीड़ित की फ्रॉड हुई धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई है।

त्वरित पत्राचार से मिली सफलता:

पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा (रेनूकूट) निवासी विवेक कुमार सिंह के साथ अज्ञात साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर ₹10,500 पार कर दिए थे। शिकायत मिलते ही साइबर टीम ने बिना समय गंवाए संबंधित बैंक से पत्राचार किया। टीम की सक्रियता के चलते फ्रॉड की गई राशि को तुरंत होल्ड (Hold) करा दिया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पूरी राशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम:

इस सफल कार्यवाही में क्षेत्राधिकारी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, निरीक्षक हरेन्द्र यादव, उप-निरीक्षक दिलीप सिंह और महिला आरक्षी अर्चना की अहम भूमिका रही।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले