अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

​सोनभद्र साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: गलत खाते में गए ₹5,200 कराए वापस

राहत: यूपीआई ट्रांजैक्शन में हुई थी चूक, पुलिस के समन्वय से आवेदक को मिली अपनी गाढ़ी कमाई

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 15, 2026

​सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए एक नागरिक की मेहनत की कमाई वापस कराई है। राबर्ट्सगंज के नरखोटीयाँ निवासी रत्नेश कुमार तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि यूपीआई (UPI) के माध्यम से पैसे भेजते समय गलती से ₹5,200 किसी अन्य व्यक्ति के खाते में चले गए थे।

​पुलिस की कार्यवाही:

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर टीम ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दर्ज शिकायत का तत्काल परीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी विवरण जुटाए और संबंधित लाभार्थी (बेनिफिशरी) से संपर्क कर समन्वय स्थापित किया। पुलिस के प्रयासों के बाद पूरी धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सुरक्षित वापस आ गई।

​सोनभद्र पुलिस की साइबर एडवाइजरी:

पुलिस ने जनता से अपील की है कि डिजिटल लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतें:

  • ​गोपनीयता: अपनी बैंकिंग जानकारी और OTP कभी किसी से साझा न करें।
  • ​सावधानी: अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध QR कोड स्कैन करने से बचें।
  • ​तत्परता: साइबर ठगी होने पर बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

​इस सफल कार्यवाही में मुख्य रूप से प्र.नि. धीरेन्द्र कुमार चौधरी, कांस्टेबल अखिलेश कुमार और महिला कांस्टेबल शारदा शामिल रहीं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले