ठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन - नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - आरक्षण के मुद्दे पर 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालेगी VIP, मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना..... - गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैनठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन - नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - आरक्षण के मुद्दे पर 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालेगी VIP, मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना..... - गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन

मतदाता सूची से नाम कटने का खतरा, सपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर संभाला मोर्चा

सोनभद्र: नोटिस के निराकरण में जुटे सपाई, जिला सचिव प्रमोद यादव ने जताई नाम कटने की आशंका

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 15, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं के नोटिसों के निराकरण की प्रक्रिया में सहयोग किया। सपा जिला सचिव एवं जोन प्रभारी प्रमोद यादव ने बूथों पर बैठकर लोगों को मतदाता सूची से जुड़ी विसंगतियों के बारे में जागरूक किया।

हजारों मतदाताओं को नोटिस:

प्रमोद यादव ने बताया कि ‘SIR’ प्रक्रिया में नाम आने के बावजूद अब बड़ी संख्या में मतदाताओं को विसंगतियों के नाम पर नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि एक-एक बूथ पर 300 से 500 तक नोटिस आए हैं। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो हजारों पात्र मतदाताओं के नाम सूची से कट जाएंगे, जिससे वे अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।

कार्यकर्ताओं से अपील:

प्रमोद यादव ने जनपद के सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहें और मतदाताओं का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदाता सूची का पारदर्शी और त्रुटिहीन होना आवश्यक है, इसलिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जाकर लोगों की मदद करनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले