अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹17 हजार से अधिक वापस कराए

सोनभद्र: UPI फ्रॉड का शिकार हुए युवक की मेहनत की कमाई बैंक खाते में लौटी, पुलिस की प्रशंसा

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 15, 2026

अनपरा (सोनभद्र) अमान खान ब्यूरो चीफ। थाना अनपरा की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक से हुई साइबर ठगी की पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पीड़ित आयूष कुमार, निवासी महावीर कॉलोनी ने नवंबर 2025 में अज्ञात व्यक्ति द्वारा UPI के माध्यम से ₹17,835 की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

​ऐसे हुई रिकवरी: पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर थाना अनपरा की साइबर टीम ने पोर्टल के माध्यम से संबंधित खातों में धनराशि को ‘होल्ड’ कराया। इसके बाद बैंक से ई-मेल पत्राचार और साक्ष्य प्रस्तुत कर पूरी रकम सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने अनपरा पुलिस का आभार जताया।

​पुलिस की अपील:

प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी (OTP) और अनजान लिंक किसी से साझा न करें। साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

​रिकवरी टीम: प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय एवं हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले