सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिशसुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश

बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त

जीआई सी नेहरू मार्किट में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं बैठक, जनपद में बनाए गए कुल 89 परीक्षा केंद्र, 06 जोन में बांटा जिला, 06 सचल दलों का किया गठन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, February 14, 2026

District administration strict to conduct board examination without cheating

अनुपस्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों का वेतन रोकने के निर्देश

सहारनपुर । जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में जी आई सी नेहरू मार्किट सभागार में जनपद स्तर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड एग्जाम 2026 की प्रशिक्षण एवं बैठक की गई। जिलाधिकारी द्वारा बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने के संबंध में, परीक्षार्थियों की चेकिंग के सम्बन्ध में कक्षा कक्ष में भ्रमण एवं कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के संबंध में व्यापक निर्देश दिए गए।

प्रश्न पत्र स्ट्रांग रूम में डबल लॉक में रखे जाएंगे जिन्हें स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में ही खोला जाना है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 50% कक्ष निरीक्षक वाह्य विद्यालय अथवा बेसिक शिक्षा से लगाए जाएंगे। सभी विद्यालयों पर प्रत्येक कक्षा कक्ष एवं स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जनपद में कुल 3660 सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी। मॉनिटरिंग के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मॉनिटरिंग सेल बना हुआ है। जिसके नोडल श्री अंकुर वर्मा उप जिलाधिकारी को बनाया गया है।

सहारनपुर जनपद को कुल 6 जोन में बांटा गया है। जोनल अधिकारी के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट को नगर क्षेत्र एवं अपने-अपने तहसील में उप जिला अधिकारी को जोनल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा सभी केंद्र व्यवस्था को स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को सकुशल परीक्षा कराने के संबंध में निर्देशित किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी स्तर पर कोई गड़बड़ी होती है तो उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में सुसंगत कार्यवाही की जाएगी। एसपी ग्रामीण द्वारा बताया गया कि प्रत्येक केंद्र पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी। साथ में सचल दल के लिए भी पुलिस तैनात रहेगी। कुल 6 सचल दलों का गठन किया गया है जो विभिन्न सेंटरों पर परीक्षा के समय चेकिंग करेंगे। प्रत्येक विद्यालय पर पुलिस विभाग की तरफ से चाक चौबंद पुलिस की व्यवस्थाकी गई है।

जनपद में कुल 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें इंटरमीडिएट में 30000 और हाई स्कूल में 35000 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में प्रतिभा करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा अनुपस्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों का वेतन रोकने के आदेश निर्गत किए गए हैं एवं परीक्षा अवधि में यदि कोई स्टेटिक मजिस्ट्रेट या वह केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थित होता है तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफ आई आर के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, एसडीएम सदर सुबोध कुमार, एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह, एसडीएम रामपुर मनिहारान पूर्वा, एसडीएम अंकुर वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती अर्चना, सभी पुलिस उपाधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय हर्ष देव स्वामी समेत सभी केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित थे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले