अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: ओबरा हत्याकांड का खुलासा, छत्तीसगढ़ का मिस्त्री गिरफ्तार

​डांट और नौकरी से निकालने की रंजिश में पत्थर से कूचकर की थी हत्या, लूटा गया सामान बरामद

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 13, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ ​सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गए उपकरण और नगदी बरामद कर ली है।

​क्या थी घटना?

​7/8 फरवरी की रात गिरधर सीमेंट्स के संचालक के चाचा विष्णु हरि उपाध्याय की अज्ञात हमलावर ने पत्थर से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी ने कार्यालय की दराज से ₹6500 और मृतक का मोबाइल लूट लिया था। पहचान छिपाने के लिए उसने सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और मॉनिटर व प्रिंटर नाले में फेंक दिए थे।

​ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

​पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने 12/13 फरवरी की रात मुखबिर की सूचना पर बग्घा नाला ओवरब्रिज के पास से घेराबंदी कर श्रवन सिंह उर्फ श्रवण गोंड को गिरफ्तार किया। वह छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का निवासी है।

​पूछताछ में खुला राज

​अभियुक्त ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह उक्त कंपनी में 2 साल तक मिस्त्री था। नौकरी से निकाले जाने और मृतक द्वारा की गई डांट-फटकार से वह रंजिश रखता था, जिसका बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

​बरामदगी का विवरण

  • ​उपकरण: नाले से एक एचपी प्रिंटर और लेनोवो मॉनिटर बरामद।
  • ​सामान: मृतक का नोकिया मोबाइल, ₹5000 नगद और एक सफेद धातु का कड़ा जो सीसीटीवी फुटेज से मेल खाता है।
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले