बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन - 19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolutionबरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन - 19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolution

विश्व रेडियो दिवस लोगों की विश्वसनीय आवाज़ का जश्न मनाने का दिन है: नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री ने इस महीने के 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए सुझाव मांगे हैं, जो 22 फरवरी को होने वाला है

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, February 13, 2026

World Radio Day is a day to celebrate the trusted voice of the people: Narendra Modi

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व रेडियो दिवस एक ऐसे मीडिया का जश्न मनाने का अवसर है जो दूरदराज के गांवों से लेकर हलचल भरे शहरों तक, लोगों की विश्वसनीय आवाज है। PM मोदी ने कहा कि वर्षों से रेडियो समय पर सूचना पहुंचाता रहा है, प्रतिभा को निखारता रहा है और सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करता रहा है।

PM मोदी ने कहा, “मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से मैंने हमारे लोगों की सामाजिक शक्ति को उजागर करने में रेडियो की क्षमता का प्रत्यक्ष अनुभव किया है। इस महीने का कार्यक्रम 22 फरवरी दिन रविवार को प्रसारित होगा। कृपया कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव अवश्य साझा करें।”

नरेन्द्र मोदी ने X पर पोस्ट किया:

विश्व रेडियो दिवस एक ऐसे मीडिया का जश्न मनाने का दिन है जो दूरदराज के गांवों से लेकर हलचल भरे शहरों तक, लोगों की विश्वसनीय आवाज है। वर्षों से, रेडियो समय पर जानकारी पहुंचाता रहा है, प्रतिभा को निखारता रहा है और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता रहा है। यह दिन इस मीडिया से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करने का दिन है।

MannKiBaat के माध्यम से मैंने हमारे लोगों की सामाजिक शक्ति को उजागर करने में रेडियो की क्षमता का प्रत्यक्ष अनुभव किया है। इस महीने का कार्यक्रम रविवार, 22 फरवरी को प्रसारित होगा। कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव अवश्य साझा करें।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले