टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन - रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न - अवैध गांजा परिवहन में सक्ती पुलिस की बड़ी सफलताः- एक करोड़ पैतालीस लाख मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त करने में मिली सफलता। - ठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन - नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारटेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन - रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न - अवैध गांजा परिवहन में सक्ती पुलिस की बड़ी सफलताः- एक करोड़ पैतालीस लाख मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त करने में मिली सफलता। - ठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन - नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला बदर और टॉप-टेन अपराधी नियाज गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर के पास से पुलिस ने दबोचा, गुंडा एक्ट के उल्लंघन में भेजा गया जेल

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 13, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत बभनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बभनी तिराहे के पास से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसे पूर्व में जिला बदर घोषित किया जा चुका था।

बभनी तिराहे से हुई गिरफ्तारी

प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार की रात करीब 10:25 बजे बभनी तिराहे से अभियुक्त नियाज पुत्र लल्ले (निवासी ग्राम बड़होर) को पकड़ा। पकड़ा गया आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर और टॉप-टेन की सूची में शामिल सक्रिय अपराधी है। जिला बदर होने के बावजूद वह क्षेत्र में मौजूद था, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

लंबा रहा है आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त नियाज पर वाराणसी, फतेहपुर, भदोही और सोनभद्र के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास (307), पशु क्रूरता अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तारी टीम का विवरण

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव के साथ उप निरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह और प्रवीण कुमार यादव शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले