चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

​कुर्था के विकास के लिए अपना दल (एस) ने कसी कमर: जर्जर सड़कों और बिजली की समस्याओं का हुआ स्थलीय निरीक्षण

प्रदेश पदाधिकारियों ने गाँव की समस्याओं को देखा, शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से पक्ष रखने का दिया आश्वासन

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 13, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। जनपद के ग्राम सभा कुर्था (मिश्रौलिया) में अपना दल (एस) की विधानसभा मासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से अपना दल (एस) युवा मंच के प्रदेश सचिव अभिषेक पटेल और प्रदेश सचिव आलोक पाण्डेय उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

धरातल पर समस्याओं का लिया जायजा

बैठक के समापन के बाद युवा मंच के विधानसभा अध्यक्ष व प्रधान प्रत्याशी लवकुश सिंह पटेल ने प्रदेश पदाधिकारियों को गाँव का भ्रमण कराया। उन्होंने आजादी के दशकों बाद भी कुर्था और मिश्रौलिया में व्याप्त मूलभूत समस्याओं—जैसे जर्जर बिजली के तार, खंभों की कमी और खस्ताहाल कच्ची सड़कों से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने इन समस्याओं का बारीकी से निरीक्षण किया और ग्रामीणों की पीड़ा सुनी।

जल्द समाधान का मिला भरोसा

निरीक्षण के बाद प्रदेश सचिव अभिषेक पटेल व आलोक पाण्डेय ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इन सभी ज्वलंत मुद्दों को शासन-प्रशासन और उच्चाधिकारियों के समक्ष पूरी मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है और कुर्था-मिश्रौलिया में जल्द ही विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।

​इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता, ग्रामीण और पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले