चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

गैंगेस्टर एक्ट में सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन: अपराध से बनाए 53 लाख के दो मकान कुर्क

एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर पन्नूगंज और रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 13, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। जनपद में संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के दो आरोपियों की करीब 53 लाख रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर में अंजाम दी गई।

इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई

थाना पन्नूगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 154/2024 (गैंगेस्टर एक्ट) से संबंधित अभियुक्त राजकरन चौहान और अमित उर्फ अमिताभ चौहान के विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र के आदेश पर धारा 14(1) के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। आरोप है कि इन अभियुक्तों ने समाज विरोधी क्रियाकलापों और संगठित अपराध के जरिए अवैध धन अर्जित कर मकानों का निर्माण कराया था।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कुर्की

नायब तहसीलदार मनोज मिश्रा के नेतृत्व में रामपुर बरकोनिया प्रभारी विनोद यादव और पन्नूगंज प्रभारी कुमुद शेखर सिंह की संयुक्त टीम ने ग्राम विक्रमपुर पहुंचकर दोनों मकानों को सील कर दिया। कुर्की के दौरान मुख्य द्वारों पर ताला लगाकर सरकारी मोहर लगाई गई और मौके पर मुनादी कराकर विधिक औपचारिकताएं पूरी की गईं।

अपराधियों को सख्त चेतावनी

जनपद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध के जरिए संपत्ति बनाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी गैंगेस्टर एक्ट के तहत इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी ताकि समाज में कानून का डर और अपराधियों पर लगाम बनी रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले