टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन - रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न - अवैध गांजा परिवहन में सक्ती पुलिस की बड़ी सफलताः- एक करोड़ पैतालीस लाख मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त करने में मिली सफलता। - ठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन - नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारटेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन - रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न - अवैध गांजा परिवहन में सक्ती पुलिस की बड़ी सफलताः- एक करोड़ पैतालीस लाख मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त करने में मिली सफलता। - ठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन - नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण और पर्यावरण समिति की बैठक: शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

ग्राम पंचायतों में हर महीने सजेगी 'ग्रीन चौपाल', सोन नदी तट के गांवों में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 13, 2026

सोनभद्र(अमान खान ब्यूरो चीफ)। जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण और गंगा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी वृक्षारोपण अभियान के लिए सभी विभागों को आवंटित लक्ष्य के अनुसार तत्काल स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए।

पौधरोपण के साथ सुरक्षा भी जरूरी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि केवल पौधरोपण करना काफी नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने विभागों से फलदार पौधों की मांग वन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही लोक निर्माण विभाग को सड़कों के गड्ढे भरने और सड़कों के किनारे सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पर्यावरण संरक्षण के लिए कड़े कदम

बैठक में पर्यावरण संरक्षण और एनजीटी (NGT) के आदेशों के अनुपालन पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों पर कचरा फैलाते हुए चलने वाले ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने शासन की योजना के तहत प्रत्येक माह ग्राम पंचायतों में ‘ग्रीन चौपाल’ आयोजित करने का निर्देश दिया।

जैविक खेती को प्रोत्साहन

गंगा समिति की चर्चा के दौरान डीएम ने निर्देशित किया कि सोन नदी के किनारे बसे गांवों के किसानों को जैविक (ऑर्गेनिक) खेती के लिए जागरूक किया जाए, ताकि कम पानी की लागत में किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें।

​बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डीएफओ रॉबर्ट्सगंज आशुतोष जायसवाल, डीएफओ रेनुकूट कमल कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले