सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियानसोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियान

रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण पटेल ने किया दीप प्रज्वलन, मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह।

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 13, 2026

करमा, सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। स्थानीय विकास खंड के पगिया स्थित रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा राधिका पटेल के प्रतिनिधि अरुण कुमार पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया।

​विद्यालय के प्रबंधक शरीफ अहमद खान व प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और एक से बढ़कर एक देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

​विशिष्ट अतिथि सपा नेता जय प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। मुख्य अतिथि ने शिक्षा को समाज की आधारशिला बताते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

​कार्यक्रम में नेसार अहमद (CMD RHC), अंकुर गिरी, रमेश सिंह पटेल, गोपाल सिंह वैध, मौलाना इबादत हुसैन सहित भारी संख्या में अभिभावक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में संस्थापक वकील अहमद खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर मौर्य ने किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले