बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल - पाइन हिल्स एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित - मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गएबालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल - पाइन हिल्स एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित - मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए

​सड़कों पर अब नहीं चलेगी मनमानी: चोपन पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों को दी सख्त चेतावनी

रांग साइड और नशे में गाड़ी चलाने वालों पर होगी सीधी FIR; गैरेज संचालकों को भी सड़क खाली करने के निर्देश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 9, 2026

चोपन (सोनभद्र),अमान खान ब्यूरो चीफ: जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चोपन पुलिस अब सख्त रुख अख्तियार कर रही है। रविवार को थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्टरों और वाहन स्वामियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने का ऐलान किया गया।

लापरवाह चालकों पर गिरेगी गाज

प्रभारी निरीक्षक ने वाहन मालिकों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि वे अपने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए पाबंद करें। बैठक में स्पष्ट किया गया कि:

  • ओवरस्पीडिंग और रांग साइड: तेज गति से वाहन चलाने या रांग साइड में गाड़ी डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
  • नशे में ड्राइविंग: शराब पीकर वाहन चलाना एक गंभीर अपराध माना जाएगा और ऐसे चालकों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
  • लेन अनुशासन: चालकों को निर्धारित लेन में ही वाहन चलाने के लिए हिदायत दी गई है।

नाबालिगों को गाड़ी दी, तो मालिक जाएंगे जेल

पुलिस ने वाहन स्वामियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे किसी भी परिस्थिति में नाबालिगों को वाहन चलाने के लिए न दें। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते पाया गया, तो पुलिस न केवल चालक बल्कि वाहन मालिक के विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

गैरेज संचालकों पर भी शिकंजा

कस्बा क्षेत्र के प्रीतनगर स्थित गैरेज संचालकों को भी कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मरम्मत के लिए आने वाले वाहनों को सड़क पर खड़ा न करें। सड़क पर अवैध पार्किंग से आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। नियमों की अनदेखी करने वाले गैरेज संचालकों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने अंत में अपील की कि यातायात नियमों का पालन करना न केवल कानूनी बाध्यता है, बल्कि यह सभी की जान की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में आम नागरिकों और वाहन स्वामियों से सहयोग की अपेक्षा की।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले