अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

​पीस पार्टी का स्थापना दिवस 10 फरवरी को लखनऊ में, सोनभद्र से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

रविन्द्रालय में जुटेंगे प्रदेश भर के पदाधिकारी; राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब सर्जन करेंगे आगामी चुनावी रणनीति का शंखनाद

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 9, 2026

​चोपन (सोनभद्र),अमान खान ब्यूरो चीफ: पीस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 10 फरवरी को राजधानी लखनऊ के रविन्द्रालय (चारबाग स्टेशन के सामने) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर जनपद सोनभद्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

​सोनभद्र से लखनऊ कूच करेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष अतहर कुरैशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जनपद सोनभद्र से सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लखनऊ रवाना होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर स्थापना दिवस को सफल बनाएं।

​सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा पर होगी चर्चा

अतहर कुरैशी ने कार्यक्रम के मुख्य एजेंडे को स्पष्ट करते हुए कहा कि:

  • ​कार्यक्रम में देश और संविधान की रक्षा तथा सामाजिक न्याय जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी।
  • ​पिछड़े, दलित, मुस्लिम और उपेक्षित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।
  • ​पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

​राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब सर्जन होंगे मुख्य अतिथि

चोपन स्थित आवास पर आयोजित तैयारी बैठक में बताया गया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब सर्जन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे यहाँ कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित कर उनमें नए जोश का संचार करेंगे।

​बैठक में मौजूद रहे प्रमुख सदस्य

अतहर कुरैशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में इरफान हमीदी, मुन्ना निशात, इम्तियाज इदरीसी, तबस्सुम जहां, आबिदा खान, मो. अनस, नंदू पाठक, चंदन सोनकर और शमसुद्दीन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले