बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल - पाइन हिल्स एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित - मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गएबालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल - पाइन हिल्स एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित - मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए

​सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध खनन में संलिप्त 3 ‘पासर्स’ पर इनाम घोषित

अधिकारियों को आतंकित कर अवैध परिवहन कराने वाले फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने रखा 10-10 हजार का इनाम

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 9, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त तीन वांछित अभियुक्तों (पासर्स) की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उन पर 10-10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया है।

खनन अधिकारियों को आतंकित करने का है आरोप

थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 43/2026 के अनुसार, इन अभियुक्तों पर खनन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को डरा-धमका कर अवैध रूप से गिट्टी व बालू से लदे वाहनों को पार कराने का गंभीर आरोप है। इन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

इनामी अपराधियों का विवरण:

पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित आरोपियों की तलाश है:

  • छोटू उर्फ मो0 आरिफ: निवासी बुडहर कम्हरिया, थाना रॉबर्ट्सगंज।
  • सत्यम केशरी: (पुत्र सुरेश केशरी) निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी, थाना रॉबर्ट्सगंज।
  • शिवम केशरी: (पुत्र सुरेश केशरी) निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी, थाना रॉबर्ट्सगंज।

पुलिस की अपील: सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गुप्त

सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इन वांछित अभियुक्तों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले