अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

सोनभद्र पुलिस का ‘ऑपरेशन सुरक्षा’: 80 सीसीटीवी कैमरों को खंगाल 24 घंटे में बरामद की लापता छात्रा

रास्ते भटकी नाबालिग बालिका को बढ़ौली चौराहे से किया गया सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 9, 2026

​रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र),अमान खान ब्यूरो चीफ: जनपद की रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने तकनीक और सतर्कता का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए एक लापता नाबालिग बालिका को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस सर्च ऑपरेशन के लिए रात भर में करीब 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर पीड़िता को ढूंढ निकाला।

​स्कूल के लिए निकली थी बालिका, रास्ता भटकने से हुई लापता

घटनाक्रम के अनुसार, 07 फरवरी 2026 को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली करीब 15 वर्षीय छात्रा स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पीड़िता की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गईं।

​पूरी रात चला ‘सर्च ऑपरेशन’

प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोढ़ी टोल प्लाजा से लेकर पंचमुखी मंदिर तक के पूरे रूट को कवर किया। पुलिस ने सड़क पर लगे करीब 80 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को रात भर चेक किया। सोशल मीडिया और सर्विलांस की मदद से बालिका की लोकेशन ट्रेस की गई।

​बढ़ौली चौराहे के पास मिली सफलता

पुलिस की अथक मेहनत तब रंग लाई जब आज दोपहर करीब 12:00 बजे बालिका को बढ़ौली चौराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह रास्ता भटकने के कारण पन्नूगंज की ओर चली गई थी। पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद भावुक परिजनों ने पुलिस टीम की जमकर प्रशंसा की।

​सराहनीय कार्य करने वाली टीम:

  • ​उ0नि0 अमित सिंह (चौकी प्रभारी कस्बा, रॉबर्ट्सगंज)
  • ​टी.एस.आई. हरेराम यादव एवं भरत कुमार राय
  • ​महिला कांस्टेबल पिंकी
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले