राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी ने ब्रहमचारी घाट का सौंदर्य करण व बरसात के दिनों में नदी के कटान को रोकने हेतु किया निरीक्षण।
दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो
पीलीभीत राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिले उ0प्र0 संजय सिंह गंगवार एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज ब्रहमचारी घाट का सौन्दर्यीकरण कराने, बरसात के दिनों में देवहा नदी के कटान को रोकने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कराये गये कार्यों को देखा। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड को ब्रहमचारी घाट पर कटान को रोकने हेतु आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे की कटान को रोका जा सके। उन्होने कहा कि ब्रहमाचारी घाट पर घाट का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय निर्माण कार्य व सड़क निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाऐं कराने के निर्देश दिये।
राज्यमंत्री ने अधिशासी अभियन्ता को ब्रहमचारी घाट पर घाट के निर्माण हेतु प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए जिससे कि घाट पर गंगा आरती शुरू की जा सके। निरीक्षण के दौरान मौके पर देवहा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था से दूरभाष वार्ता की गई ब्रहमचारी के सौन्दर्यीकरण के कार्यों में तेजी लाने एवं निर्धारित मानक के अनुरूप कार्यों को कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड आशुतोष कुमार, सहायक अभियन्ता प्रथम सचिन कुमार प्रथम, जूनियर इंजीनियर रक्षपाल सिंह, राजीव, हारून व पंकज कश्यप सहित अन्य उपस्थित रहे।






