सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियानसोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियान

​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: टेलीग्राम जॉब फ्रॉड के शिकार युवक को वापस दिलाए ₹25,500

​साइबर सेल और अनपरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी गई रकम का एक हिस्सा पीड़ित के खाते में लौटा

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 9, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो ): जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनपरा पुलिस और साइबर सेल की टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने एक युवक के साथ हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹25,500 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी है।

ऑनलाइन जॉब के नाम पर हुई थी ठगी

जानकारी के अनुसार, अनपरा के काशी मोड़ निवासी पंकज कुमार (पुत्र विजय कुमार जायसवाल) के साथ 11 दिसंबर, 2025 को साइबर ठगों ने धोखाधड़ी की थी। ठगों ने टेलीग्राम ऐप के माध्यम से पीड़ित को ऑनलाइन नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उनसे कुल ₹44,960 ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल इसकी शिकायत पुलिस से की।

पुलिस की टीम ने की त्वरित रिकवरी

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार, साइबर सेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित बैंकों से तत्काल पत्राचार किया। वैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए टीम ने ठगी गई कुल राशि में से ₹25,500 की रकम रिकवर कर पीड़ित के खाते में वापस करा दी। शेष राशि के लिए भी प्रयास जारी हैं।

सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम:

  1. ​प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना अनपरा।
  2. ​हेड कांस्टेबल आनन्द मोहन बिन्द, थाना अनपरा।

पुलिस की अपील: जागरूक रहें, सुरक्षित रहें

इस सफलता के बाद पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक भी किया। पुलिस ने अपील की है कि:

  • ​अपनी निजी बैंकिंग जानकारी (आधार, पैन, पासवर्ड, OTP) कभी किसी से साझा न करें।
  • ​किसी भी अनजान लिंक या क्यूआर कोड को क्लिक/स्कैन न करें।
  • ​साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले