खुटार/शाहजहांपुर। ग्राम पंचायत नवदिया ओरीलाल में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर सरकारी धन का दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रिवोर निर्माण कार्य और इंटरलॉकिंग, साफ सफाई कार्य के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया, जबकि मौके पर किसी भी प्रकार का कार्य दिखाई नहीं देता। रास्ते में भरा गंदा पानी ग्रामीणों में गंभीर बीमारियों की फैलना आशंका बनी रहती है । ऐसे में गांव में कोई भी शुभ कार्यक्रम होता है तो ग्रामीणों को खुद पाइप डालकर गांव से बाहर पानी निकालना पड़ता है
स्थानीय लोगों के अनुसार पंचायत अभिलेखों में रिवोर सहित अन्य कार्यों को पूर्ण दर्शाकर मोटी धनराशि निकाल ली गई, लेकिन धरातल पर न तो निर्माण हुआ और न ही किसी तरह की सामग्री लगी हुई नजर आती है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच कराई जाए तो सारा खेल बेनकाब हो सकता है। ग्रामीणों में यह चर्चा है
कि यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि इस ग्राम पंचायत में लंबे समय से फर्जी भुगतान और कागजी विकास का खेल चल रहा है। विकास योजनाओं को सिर्फ फाइलों में पूरा दिखाकर सरकारी धन का बंदरबांट की जा रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर आरोप को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच का सच कब सामने आता है।






