शिव मंदिर की जमीन पर नामांतरण का आरोप, चाफ में ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना शुरू - घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी ‌ - सेवानिवृत्त पर प्रधान पाठक गजेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई - हिम्मतपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, डीएफओ ने ड्रोन से कराया जंगल का निरीक्षण - मातृशक्ति सम्मान के साथ रक्षाबंधन का तोहफा: महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, साड़ी व मिष्ठान देकर किया सम्मानितशिव मंदिर की जमीन पर नामांतरण का आरोप, चाफ में ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना शुरू - घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी ‌ - सेवानिवृत्त पर प्रधान पाठक गजेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई - हिम्मतपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, डीएफओ ने ड्रोन से कराया जंगल का निरीक्षण - मातृशक्ति सम्मान के साथ रक्षाबंधन का तोहफा: महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, साड़ी व मिष्ठान देकर किया सम्मानित

​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता

जिला निर्वाचन अधिकारी ने केंद्रों पर 'मतदाता सहायता केंद्र' बनाने के दिए निर्देश, फॉर्म की कमी पर बीएलओ की तय होगी जवाबदेही।

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, February 7, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सुगम बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने सभी मतदेय स्थलों पर ‘मतदाता सहायता केंद्र’ स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। अब प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) केंद्रों पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे।

प्रमुख निर्देश:

  • फॉर्म की उपलब्धता: केंद्रों पर नाम जुड़वाने (फॉर्म-6), हटाने (फॉर्म-7) और संशोधन (फॉर्म-8) के लिए पर्याप्त संख्या में फॉर्म उपलब्ध रहेंगे।
  • बीएलओ की जिम्मेदारी: बीएलओ पात्र नागरिकों को फॉर्म भरने, मैपिंग और आपत्तियां दर्ज कराने में सहायता करेंगे।
  • नामावली का मिलान: केंद्रों पर प्रकाशित निर्वाचक नामावली, मृतक/शिफ्टेड मतदाताओं की सूची और पुरानी नामावली की प्रतियां उपलब्ध रहेंगी ताकि मतदाता अपना विवरण जांच सकें।

​जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि फॉर्म की कमी की शिकायत नहीं आनी चाहिए और बीएलओ निर्धारित समय पर केंद्र पर उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले