गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के गुर

साइबर ठगी से बचने और आपातकालीन नंबरों के प्रति जिले भर में चलाया गया सघन जागरूकता अभियान

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 6, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को जनपद सोनभद्र में पुलिस द्वारा एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में जिले के सभी थानों की टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर उतरकर महिलाओं से सीधा संवाद किया।

सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर विशेष जोर:

अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों और बाजारों में छात्राओं व महिलाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ की पहचान और आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए पुलिस ने साइबर सुरक्षा पर विशेष जानकारी साझा की। महिलाओं को सचेत किया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी (OTP) साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क:

पुलिस टीम ने जागरूकता के दौरान सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार किया ताकि महिलाएं किसी भी संकट के समय तत्काल मदद प्राप्त कर सकें:

  • 112: आपातकालीन सेवा
  • 1090 / 1091: महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
  • 181: महिला हेल्पलाइन
  • 1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन
  • 1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

पुलिस का कड़ा संदेश: अपराधियों की अब खैर नहीं

मिशन शक्ति टीम ने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं या बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध होने पर सोनभद्र पुलिस द्वारा त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनमानस से अपील की कि वे निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले