अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

​चोपन पुलिस ने महिला उत्पीड़न के आरोपी को किया गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता, आरोपी रेड़िया मोड़ से धरा गया

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, February 4, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर प्रकरण में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन की टीम ने यह कार्यवाही की। जानकारी के अनुसार, चोपन थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 0046/2026 धारा 137(2) व 87 बीएनएस के तहत आरोपी नीरज पुत्र लालबाबू, निवासी ग्राम बेलदहा थाना चोपन, काफी समय से वांछित चल रहा था।

​बुधवार सुबह करीब 07:19 बजे मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक बलजीत प्रसाद भारद्वाज व कांस्टेबल अमित चौहान की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रेड़िया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त (उम्र करीब 18 वर्ष) के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

​इस कार्यवाही से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिला संबंधी अपराधों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले