सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

सार्वजनिक उड़ान के लिए तैयार है फ्रैक्टल एनालिटिक्स 

फ्रैक्टल एनालिटिक्स की बाज़ार में दस्तक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, February 4, 2026

Fractal Analytics is ready for public launch

मुंबई (अनिल बेदाग): जब डेटा सिर्फ़ संख्या न रहकर रणनीति बन जाए, तब कंपनियाँ भविष्य गढ़ती हैं। एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना चुकी फ्रैक्टल एनालिटिक्स लिमिटेड अब भारतीय पूंजी बाज़ार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही है। कंपनी का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार, 9 फरवरी 2026 को खुलेगा, जो 11 फरवरी 2026 तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली की शुरुआत शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 से होगी।

857 से 900 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में पेश इस आईपीओ में निवेशक न्यूनतम 16 शेयरों के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह इश्यू न केवल आकार में बड़ा है, बल्कि महत्वाकांक्षा में भी—जहां फ्रैक्टल अपने अगले विकास चरण की नींव रखने जा रही है।

कुल मिलाकर यह आईपीओ दो हिस्सों में विभाजित है। 10,235 मिलियन का फ्रेश इश्यू कंपनी की बैलेंस शीट को मज़बूती देगा, जबकि 18,104 मिलियन का ऑफर फॉर सेल मौजूदा शेयरधारकों—क्विनैग बिडको लिमिटेड, टीपीजी फेट होल्डिंग्स पीटीई. लिमिटेड, सत्य कुमारी रेमाला, राव वेंकटेश्वर रेमाला और जीएलएम फैमिली ट्रस्ट—द्वारा लाया जा रहा है। इसके साथ ही पात्र कर्मचारियों के लिए 600 मिलियन तक का विशेष आरक्षण भी शामिल है।

फ्रेश इश्यू से जुटाई गई पूंजी का उपयोग कंपनी अपनी अमेरिकी सब्सिडियरी में निवेश, कर्ज़ भुगतान, टेक इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, भारत में नए ऑफिस, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सेल्स-मार्केटिंग सपोर्ट और रणनीतिक अधिग्रहणों में करेगी—यानी भविष्य की ग्रोथ के लिए एक सुव्यवस्थित रोडमैप।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले