सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, कई निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों को जनहित और विभागीय आवश्यकता के अनुसार तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन प्रमुख थानों की बदली कमान:
स्थानांतरण सूची के अनुसार, साइबर सेल और आईजीआरएस जैसे महत्वपूर्ण सेल के प्रभारियों को अब फील्ड में थानों की जिम्मेदारी दी गई है:
- निरीक्षक सदानन्द राय: प्रभारी साइबर थाना से अब प्रभारी निरीक्षक थाना ओबरा बनाए गए हैं। वे ओबरा के साथ-साथ एसआईटी (SIT) के कार्यों का संपादन भी करेंगे।
- निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव: प्रभारी आईजीआरएस सेल से अब प्रभारी निरीक्षक थाना पिपरी नियुक्त किए गए हैं। वे भी अपनी नई जिम्मेदारी के साथ एसआईटी कार्यों को देखेंगे।
- निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह: प्रभारी निरीक्षक थाना जुगैल से हटाकर अब प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुर की कमान सौंपी गई है।
- निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय: प्रभारी निरीक्षक थाना पिपरी से स्थानांतरित कर अब प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा बनाए गए हैं।
- निरीक्षक बृजेश सिंह: प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा से अब प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- निरीक्षक विनोद कुमार यादव: प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर बरकोनिया भेजे गए हैं।
अन्य महत्वपूर्ण तैनातियां:
महकमे में प्रभावी पुलिसिंग के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं:
- निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह: थाना बीजापुर से हटाकर प्रभारी आईजीआरएस सेल बनाए गए हैं।
- उ0नि0 ब्रजेश दुबे: पीआरओ (PRO) पुलिस अधीक्षक से अब चौकी प्रभारी रेनुसागर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा: अपराध थाना चोपन से अब पीआरओ (PRO) पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किए गए हैं।
- उ0नि0 जितेन्द्र कुमार: एसओ रामपुर बरकोनिया से एसओ जुगैल बनाए गए हैं।
- उ0नि0 राजेश कुमार सिंह: पुलिस लाइन से अब एसओ बीजापुर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके अतिरिक्त, निरीक्षक शमशेर यादव को अपराध शाखा ओबरा और निरीक्षक हरेन्द्र यादव को अपराध शाखा पिपरी में नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक के इस आदेश में स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं।







