गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

आधी रात को सड़कों पर उतरे कप्तान: संदिग्धों की घेरेबंदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने खुद संभाली कमान; रात्रि गश्त और चेकिंग पॉइंट का लिया जायजा, लापरवाहों को दी चेतावनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, February 4, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): जनपद में कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाने और पुलिसिंग को धार देने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा सोमवार की आधी रात को अचानक सड़कों पर उतर आए। कप्तान के इस औचक निरीक्षण से जहाँ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मची रही, वहीं संदिग्धों और अराजक तत्वों के पसीने छूट गए।

सघन चेकिंग और मुस्तैदी की हुई परख

रात्रि भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित चेकिंग पॉइंट्स और रात्रि गश्त व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की तत्परता को परखा और संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन तलाशी के कड़े निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि रात्रि गश्त केवल औपचारिक नहीं होनी चाहिए, बल्कि अपराध नियंत्रण में इसका असर दिखना चाहिए।

महिला सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई पर जोर

निरीक्षण के दौरान एसपी अभिषेक वर्मा ने मातहतों को निर्देशित किया कि महिला सुरक्षा और संदिग्धों की निगरानी में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आमजन से समन्वय स्थापित करने और किसी भी आपात स्थिति में ‘क्विक रिस्पांस’ सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

अपराधियों के लिए सख्त संदेश

पुलिस अधीक्षक ने साफ लहजे में कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल निरंतर सक्रिय है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि जनपदवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अपराध पर लगाम कसी रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले