ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर: फरवरी माह से गेहूं-चावल के वितरण स्केल में बदलाव

अन्त्योदय कार्डधारकों को अब 25 किलो चावल और 10 किलो गेहूं मिलेगा, पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 4 किलो चावल का लाभ

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, February 4, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): जनपद के राशन कार्डधारकों के लिए आवश्यक सूचना है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत माह फरवरी 2026 के लिए गेहूं और चावल के वितरण स्केल में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी श्री ध्रुव गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुक्रम में अब लाभार्थियों को नई निर्धारित मात्रा के अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

क्या हुआ है बदलाव?

वितरण के नए मानकों के अनुसार अब कार्डधारकों को मिलने वाले राशन का विवरण इस प्रकार है:

  • अन्त्योदय कार्डधारक: वर्तमान में मिलने वाले 14 किग्रा गेहूं के स्थान पर अब 10 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा चावल के स्थान पर अब 25 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा) प्रति कार्ड दिया जाएगा।
  • पात्र गृहस्थी कार्डधारक: इन्हें अब प्रति यूनिट 2 किग्रा गेहूं के बजाय 1 किग्रा गेहूं और 3 किग्रा चावल के बजाय 4 किग्रा चावल (कुल 5 किग्रा प्रति यूनिट) वितरित किया जाएगा।

निःशुल्क मिलेगा राशन, शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर जारी

जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह खाद्यान्न पूरी तरह से निःशुल्क वितरित किया जाएगा। सभी उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे आवंटित खाद्यान्न का वितरण ईमानदारी से करें। वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत होने पर कार्डधारक जिला पूर्ति कार्यालय, संबंधित एसडीएम कार्यालय या विभागीय टोल-फ्री नंबर 1800-1800-150 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

​लापरवाही बरतने वाले कोटेदारों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले