गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

​लोढ़ी टोल प्लाजा विवाद: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

महिला अधिवक्ता से मारपीट मामले में एक्शन मोड में सोनभद्र पुलिस, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, February 3, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। लोढ़ी टोल प्लाजा पर रविवार को महिला अधिवक्ता और उनके परिवार के साथ हुए विवाद और मारपीट के मामले में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए घटना में शामिल दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था विवाद का कारण?

​पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को समय करीब 3:10 बजे वादी श्रीमती आरती पाण्डेय अपने परिवार के साथ कार (UP64 AU9142) से चोपन की ओर जा रही थीं। लोढ़ी टोल प्लाजा की लेन संख्या-03 में तकनीकी कारणों (मैसेज प्राप्त न होने) से अगली गाड़ी के रुकने के कारण यातायात बाधित हो गया। कुछ मिनटों की देरी होने पर आरती पाण्डेय और टोल कर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जिसने बाद में हिंसक मोड़ ले लिया और मारपीट हो गई।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

​पीड़िता की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज में BNS की विभिन्न धाराओं (191(2), 109(1), 115(2), 352, 351(3), और 74) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

​पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है:

  1. रामजी तिवारी (निवासी: हमीरपुर)
  2. सर्वेश यादव (निवासी: अम्बेडकर नगर) नोट: घटना में शामिल 7-8 अन्य अज्ञात टोल कर्मियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम की तत्परता

​इस निष्पक्ष कार्यवाही को अंजाम देने में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, चौकी प्रभारी चुर्क विनोद कुमार यादव और चौकी प्रभारी लोढ़ी उमाशंकर यादव की टीम का मुख्य योगदान रहा। सोनभद्र पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे शांति और संयम बनाए रखें तथा कानून का पालन करें।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले