ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

जन अधिकार पार्टी ने मनाई ‘भारत लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती

ग्राम डुमरडीहा में जुटे पार्टी कार्यकर्ता, अमर शहीद के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, February 3, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवकन्या कुशवाहा के निर्देशानुसार, प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत जनपद सोनभद्र में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी की 105वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विधानसभा दुद्धी के ग्राम डुमरडीहा में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें ‘भारत लेनिन’ के रूप में याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति

​यह कार्यक्रम जिला सचिव एवं विधानसभा प्रभारी दुद्धी श्री जशवंत सिंह मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसकी देखरेख श्री भोला मौर्य ने की। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने बाबू जगदेव प्रसाद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

वक्ताओं ने रखे विचार

​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सोनभद्र श्री आदित्य मौर्य, वरिष्ठ महिला नेता श्रीमती सांझरी मौर्य और चंदौली (नौगढ़) से आए श्री शिवनारायण मौर्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़कर समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और पार्टी उनके मिशन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

​जयंती समारोह के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले