ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

​सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: साइबर ठगों के चंगुल से छुड़ाए ₹23 लाख

जनवरी माह में 48 पीड़ितों को वापस मिली उनकी मेहनत की कमाई, एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर सेल ने रचा इतिहास

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 2, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। साइबर अपराधियों के खिलाफ जनपद सोनभद्र पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में काम कर रही साइबर सेल ने माह जनवरी 2026 में तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए ठगी के 48 पीड़ितों के ₹23,12,636/- उनके बैंक खातों में सकुशल वापस कराए हैं।

दिसंबर से भी बड़ी रही जनवरी की सफलता

पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिसंबर 2025 में जहाँ ₹16.61 लाख की धनराशि वापस कराई गई थी, वहीं जनवरी 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर ₹23 लाख के पार पहुंच गया। अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर क्राइम) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन में टीम ने NCRP पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर तत्काल एक्शन लेते हुए संदिग्ध खातों को फ्रीज कराया और बैंकों से समन्वय कर धन वापसी सुनिश्चित की।

ठगी होते ही ‘गोल्डन ऑवर’ में करें कॉल

पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर साइबर सेल और थानों की साइबर हेल्प डेस्क की सराहना की है। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराए। घटना के तुरंत बाद दी गई सूचना से पैसे वापस मिलने की संभावना सबसे अधिक होती है।

सोनभद्र पुलिस: आंकड़ों की जुबानी

विवरणमाह दिसंबर 2025माह जनवरी 2026
कुल रिकवरी धनराशि₹16,61,352₹23,12,636
कुल लाभान्वित पीड़ित48 व्यक्ति
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले