अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

​सोनभद्र: मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तेजी, अब तक मिले हजारों दावे और आपत्तियां

6 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान; राजनीतिक दलों ने भी सक्रिय किए बूथ लेवल एजेंट

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 2, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का अभियान जोरों पर है। निर्वाचन नामावली को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक निर्धारित है।

​राजनीतिक दलों की सक्रियता

जनपद की आलेख्य निर्वाचन नामावली, जिसमें कुल 11,53,114 निर्वाचक हैं, उसके सापेक्ष विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए हैं:

  • ​बीजेपी, बसपा और समाजवादी पार्टी ने सर्वाधिक 1515-1515 बीएलए नियुक्त किए हैं।
  • ​अब तक राजनीतिक दलों के माध्यम से नाम सम्मिलित करने हेतु प्ररूप-6 के कुल 245 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
  • ​कांग्रेस ने 207 बीएलए नियुक्त किए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी और नेशनल पीपुल्स पार्टी की ओर से फिलहाल शून्य भागीदारी दर्ज है।

​दावे और आपत्तियों का विवरण

आलेख्य निर्वाचन नामावली के प्रकाशन के पश्चात प्राप्त आवेदनों की स्थिति इस प्रकार है:

  • ​प्ररूप-6 (नाम जोड़ने हेतु): कुल 16,327 आवेदन प्राप्त हुए।
  • ​प्ररूप-7 (नाम विलोपन हेतु): 273 आपत्तियां दर्ज की गईं।
  • ​प्ररूप-8 (संशोधन हेतु): 2,333 आवेदन प्राप्त हुए।
  • ​कुल प्राप्ति: अब तक कुल 18,934 आवेदन विभिन्न प्ररूपों में प्राप्त हो चुके हैं।

​निस्तारण की स्थिति

निर्वाचन विभाग प्राप्त आवेदनों के निस्तारण में भी जुटा है। अब तक कुल 3,172 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है, जिसमें प्ररूप-6 के 1,536 और प्ररूप-8 के 1,611 मामले शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित घोषणा पत्र और सुसंगत अभिलेख प्राप्त होने पर ही अंतिम नामावली में नाम जोड़े जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले