दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया में वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

37वें वार्षिकोत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, मेधावी छात्र और अभिभावक सम्मानित

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 2, 2026

करमा/सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। सोनभद्र के करमा क्षेत्र में संचालित हंस वाहिनी इंटर कॉलेज, कसया का 37वां वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि और दीप प्रज्वलन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोड़ रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंह पटेल (अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर-सोनभद्र) द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मंत्री द्वारा पिछले शैक्षणिक वर्ष में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस गौरवशाली क्षण में छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

शिक्षा से ग्रामीण अंचल का विकास

मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोड़ ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में शिक्षा का प्रसार करना एक पुनीत कार्य है। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थानों से ही बच्चों को आगे बढ़ने का सही अवसर मिलता है।

गरुमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्रा, डॉ. प्रसन्न पटेल, मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह, राजेंद्र प्रसाद पांडे, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, सुमन मिश्रा, श्याम नारायण विश्वकर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अरुण पति त्रिपाठी द्वारा किया गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले