उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहाउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहा

सोनभद्र: बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ बार काउंसिल चुनाव, राबर्ट्सगंज मुख्यालय पर पड़े कुल 1090 मत

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 1, 2026

राबर्ट्सगंज/सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। जनपद न्यायालय सोनभद्र के मुख्यालय और दुद्धी स्थित बाह्य न्यायालय में ‘बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश’ का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। माननीय जनपद न्यायाधीश सोनभद्र द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी आबिद शमीम (विशेष न्यायाधीश, एससी/एसटी एक्ट) की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

दो दिनों तक चला मतदान, मुख्यालय पर दिखा उत्साह

यह चुनाव प्रक्रिया दिनांक 30 जनवरी और 31 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। जनपद न्यायालय मुख्यालय राबर्ट्सगंज में मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया, जहाँ कुल 1090 वोट डाले गए। दुद्धी न्यायालय परिसर में भी मतदान सुचारू रूप से चला।

सहयोग के लिए जताया आभार

चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद पीठासीन अधिकारी आबिद शमीम ने मतदान में भाग लेने वाले सभी विद्वान अधिवक्ताओं, पुलिस प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और चुनाव ड्यूटी में लगे न्यायालय के कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी के सक्रिय सहयोग से यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूर्ण हुई।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले