ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

खेलों से खुलेगा रोजगार का द्वार, सोनभद्र की प्रतिभाएं रचेंगी इतिहास: मंत्री गिरीश चंद्र यादव

​विधायक खेल महाकुंभ का भव्य समापन: 14,500 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, चतरा ब्लॉक की टीम रस्साकशी में अव्वल

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 1, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। जनपद में 25 दिसंबर से चल रहे ‘विधायक खेल महाकुंभ’ का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य समापन हुआ। “सोन की माटी, सोन का दम, आओ मिलकर खेलें हम” के उद्घोष के साथ आयोजित इस महाकुंभ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अब केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि रोजगार की मजबूत नींव बन चुके हैं।

स्पोर्ट्स कॉलेज और मिनी स्टेडियम से संवरेगा भविष्य

माननीय मंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज और हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 25 हजार ग्राम पंचायतों में खेल मैदान तैयार हैं, जहाँ मनरेगा की धनराशि से इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत किया जा रहा है। खेलो इंडिया योजना ने ग्रामीण प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच प्रदान किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहाँ से निखरी प्रतिभाएं भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगी।

14 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक

सदर विधायक श्री भूपेश चौबे ने बताया कि इस महाकुंभ में राबर्ट्सगंज, चतरा और नगवां ब्लॉकों के लगभग 14,500 खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वरिष्ठ नागरिकों की रस्साकशी में चतरा ब्लॉक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका दिल जीत लिया।

इनकी रही गरिमामय मौजूदगी

समारोह में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, रमेश मिश्रा, अजीत चौबे सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले