ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिहार से चोरी हुई बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बिना नंबर प्लेट की बाइक दौड़ा रहा था युवक, चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 30, 2026

ओबरा,अमान खान ब्यूरो चीफ (सोनभद्र)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में ओबरा पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डिग्री कॉलेज चौराहे के पास चेकिंग के दौरान बिहार के कैमूर भभुआ जिले से चोरी हुई एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

​पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के नेतृत्व में ओबरा थाना पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक लेकर भाग रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जब पुलिस ने ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहन के चेचिस नंबर की जांच की, तो पता चला कि उक्त बाइक (BR45N5042) बिहार के अधौरा थाने में चोरी के मामले में दर्ज है।

बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज, जेल भेजने की तैयारी

​पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ब्लैक-सिल्वर रंग की स्प्लेंडर बाइक बरामद कर ली है। इस मामले में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-29/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) और 317(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

इस सराहनीय कार्य में थाना ओबरा के उप निरीक्षक राजेश दूबे, उप निरीक्षक राम लोचन और हेड कांस्टेबल संतोष पटेल की मुख्य भूमिका रही।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले