उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहाउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहा

पिपरी पुलिस की कार्रवाई: लंबे समय से फरार चल रही महिला वारंटी गिरफ्तार

काशीराम आवास की रहने वाली 'भुट्टे' को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

सोनभद्र। (अमान खान – ब्यूरो चीफ) जनपद में वांछित अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपरी पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक महिला वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

तुर्रा इलाके से हुई गिरफ्तारी

​पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने टीम गठित कर वारंटियों की तलाश शुरू की थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने पिपरी थाना क्षेत्र के काशीराम आवास (तुर्रा) की निवासी अभियुक्ता मुसम्मी कुट्टे उर्फ भुट्टे पत्नी जद्दू यादव को उसके निवास क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

​पकड़ी गई अभियुक्ता काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रही थी, जिसके बाद उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्ता को मा0 न्यायालय के लिए रवाना किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

​वारंटी को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक हीरालाल, हेड कांस्टेबल चन्दन कुमार मिश्रा और महिला कांस्टेबल अर्चना शामिल रहीं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले