अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में एक चित्रकूट का निवासी है, जबकि दूसरा स्थानीय क्षेत्र का रहने वाला है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस वांछितों की तलाश में सक्रिय थी। इसी क्रम में मंगलवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 72/2026 से संबंधित दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
चित्रकूट और रॉबर्ट्सगंज के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मोती लाल साहू (35 वर्ष) पुत्र रामाकान्त साहू, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना बरगढ़, जिला चित्रकूट और किशन उर्फ कल्लू (20 वर्ष) पुत्र लल्लू प्रसाद, निवासी बुडहर कला, थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है। इन दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) और 317(5) के तहत मुकदमा दर्ज था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से हिंदुवारी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी संदीप सिंह, मुख्य आरक्षी संदीप यादव और आरक्षी अभिमन्यु पाण्डेय शामिल रहे।





